डोनाल्ड ट्रंप
– फोटो : ANI
विस्तार
रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के बाहर रविवार दोपहर गोलीबारी हुई। चुनावी अभियान की कमान संभालने वाले संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने कहा कि ट्रम्प सुरक्षित हैं। गोलीबारी किसने की अभी इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाई गई थी। उस दौरन गोली उनके कान को छूते हुई निकली थी।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये गोलीबारी तब हुई जब ट्रम्प फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेल रहे थे। ये जगह उनके मार-ए-लागो निवास से ज्यादा दूर नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि कोर्स के पास हो रहे विवाद में दो लोगों के बीच गोलीबारी हुई। हालांकि यह साफ नहीं है कि गोलीबारी किसने की और न ही इस बात की कोई पुष्टि है कि ट्रंप को निशाना बनाया गया था।
जुलाई में ट्रंप को बनाया गया था निशाना
इससे पहले, पेंसिलवेनिया में 14 जुलाई को ट्रंप की रैली के दौरान हुई गोलीबारी हुई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की जान गई थी, वहीं दो अन्य लोग घायल हुए थे। हमलावर की पहचान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई थी, जिसे हमले के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस स्नाइपर्स ने ढेर कर दिया था। हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे और गोली उनके कान को छूकर निकल गई।